ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा ने तीसरे चरण के लिए जारी की 35 उम्मीदवारों की सूची

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आज चुनावी हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने 35 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है. बता दे तीसरे चरण के तहत होने वाले चुनाव में ये उम्मीदवार दमखम दिखाएंगे. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 35 उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है. इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से लिस्ट जारी गई है.

जारी लिस्ट में रक्सौल, मोतिहारी, बेनीपट्टी, परिहार, नरकटियागंज, छातापुर, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, दरभंगा जैसी हाई प्रोफाइल सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. बता दे बीजेपी अब तक बिहार चुनाव को लेकर 110 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. पहली लिस्ट में 27 तो दूसरी लिस्ट में 2 और तीसरी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था.

ये भी पढ़े : बिहार चुनाव : बड़े भाई तेज प्रताप के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा से भरा पर्चा

जानें सीटों और बिहार चुनाव का समीकरण।

बता दे बिहार में चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे. 243 विधानसभा सीटों के लिए 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग होगी. नतीजों का एलान 10 नवंबर को होगा. पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. दूसरे चरण में 17 जिलों की 91 विधानसभा और तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा.

गौरतलब है कि एनडीए में जनता दल यूनाइडेट (जदयू) को 122, बीजेपी को 121 सीट मिली हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button