ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के चुनाव के लिए आज थम जायेगा प्रचार, 28 को मतदान के लिए कई दिग्गजों की रैलियां भी

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस शोर गुल के बीच में एक तरफ कोरोना के समय में अब तक का सबसे बड़ा चुनाव करने जा रहा है तो वही दूसरी और नेताओं की ज़ुबानी जंग इस पूरे चुनाव में रुकने का नाम नहीं ले रही है। बता दे पहले चरण का मतदान परसो यानी 28 को होना है जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है और इसी चरण के चुनाव के लिए प्रचार भी आज से थम जायेंगे। ऐसे में आज कई बड़ी रैलियां हो रही है। गौरतलब है कि पहले चरण में 16 जिले के 71 सीटों पर वोटिंग होगी और 71 विधान सभाओं सीटों पर 1066 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस चरण में कुल दो करोड़ 14 लाख छह हजार 96 मतदाता मतदान करेंगे जिसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी की है।

इन सब की होगी रैली।

बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाने के चलते आज जेपी नड्डा औरंगाबाद पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे है। उनके अलावा बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव और अभिनेता-सांसद रवि किशन 4 चुनावी रैली कर रहे है। बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव और अभिनेता-सांसद रवि किशन राजौली, नवीनगर, दिनारा और बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और संजय जायसवाल की तीन रैलियां होनी हैं। बता दे बीजेपी के ये दोनों नेता वारसालीगंज, बोधगया और शाहपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इधर आरजेडी ने पूर्व मंत्री समेत 23 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला।

चुनावी सरगर्मी के बीच आरजेडी ने पूर्व मंत्री छेदी लाल राम समेत 23 नेताओं को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आलाकमान ने ये फैसला लिया है। दरअसल, बिहार चुनाव में कई नेता बगावती तेवर अख्तियार करते हुए चुनावी रण में उतर गए हैं, ऐसे में जिला अध्यक्षों की अनुशंसा के बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है।

प्याज को लेकर तेजश्वी का तंज।

आरजेडी से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि जब प्याज 50-60 रुपये किलो था, तब जो लोग प्याज के बारे में बोल रहे थे, अब जब कीमत 80 रुपये हो गई है तो चुप हो गए हैं। किसान तबाह हो रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं, बिहार गरीब है और लोग शिक्षा, नौकरी और चिकित्सा सहायता के लिए पलायन कर रहे हैं।

इधर बिहार में शराबबंदी पर फिर बोले चिराग।

चुनावी जंग के बीच अब लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर से नीतीश सरकार (Nitish पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी की कबी समीक्षा क्यों नहीं की गई ? क्या बिहार में शराब की तस्करी नहीं हो रही है ?सरकार और प्रशासन की मिलीभगत है। बिहार सरकार में ऐसा कोई मंत्री नहीं जिसे। .ये बात पता न हो। अगर आप अपने ही कानून की समीक्षा नहीं कर सकते इसका मतलब है आप खुद उसमें शामिल हो।

अब शब्दों के तीर छोड़े बीजेपी सांसद रविकिशन ने।

ज़ुबानी जंग के बीच बीजेपी सांसद रविकिशन ने कहा चिराग पासवान ओछी बात कर रहे हैं। वो झूठ बोल रहे हैं. तेजस्वी की रैलियों में हुड़दंगी आते हैं। उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र सम्भालना चाहिए। बिहार की चिंता न करें वो।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button