ताज़ा खबरें

बिहार में बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन से अलग हुए कुछ डिब्बे, बाल-बाल बचें यात्री

बिहार में बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन से अलग हुए कुछ डिब्बे, बाल-बाल बचें यात्री

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ एक बड़ा रेल हादसा होते होते रह गया। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर बेतिया मझौलिया स्टेशन के पास 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के पांच डिब्बे इंजन से अलग हो गए और डिब्बे बिना इंजन के पटरी पर दौड़ने लगे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार बोगी को लेकर ईंजन अभी 100 मीटर आगे बढ़ी थी कि चालक को इसकी जानकारी लग गई। चालक ने आपातकाल ब्रेक लगा कर ईंजन समेत चार बोगियों को रोका। उसके बाद फिर से सभी बोगियों को जोड़कर ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया।

इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन रेल फाटक के समीप खड़ी रही। मामले को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया। बताया जा रहा है कि बोगियों को कनेक्ट करने के लिए लगाए गए कपलिंग के अचानक टूट जाने के कारण यह हादसा हुआ।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button