ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

बिहार चुनाव से पहले BJP अध्यक्ष नड्डा ने किया नई टीम का ऐलान; राम माधव को नहीं मिली जगह

भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद, जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को अपनी टीम की घोषणा की, जिसमे 12 नए उपाध्यक्षों, आठ महासचिव, तीन राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और 13 सचिव शामिल हैं।

इसमें सबसे चौंकाने वाला फैसला महासचिव राम माधव को हटाना है. इसी तरह लंबे समय से संगठन में दक्षिण भारत का चेहरा बने मुरलीधर राव की भी महासचिव पद से छुट्टी कर दी गई. नड्डा ने राजेश अग्रवाल को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है, एक पद जो लंबे समय से पीयूष गोयल के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद से खाली था। इसके अलावा तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का प्रमुख बनाया गया है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button