ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार चुनाव: महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, 70 पर लड़ेगी कांग्रेस; CM पद के उम्मीदवार होंगे तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेताओं ने आज पटना में महागठबंधन की तरफ से प्रेस वार्ता की. इस दौरान आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट पार्टी और वीआईपी पार्टी के नेता मंच पर मौजूद रहे. आरजेडी की तरफ से तेजस्वी यादव के साथ उनके भाई तेज प्रताप यादव और राज्य सभा सांसद मनोज झा भी मौजूद थे.

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आखिरकार सहमति बन गई है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जतना दल 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं कांग्रेस को 70 सीटें मिली हैं. वहीं महागठबंधन के CM पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव होंगे.

ये रहेगा सीटों का बंटवारा।

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीपीएम-4, सीपीआई-6, सीपीआई (माले)- 19, कांग्रेस-70 और RJD-144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बता दे तेजस्वी यादव ने ये भी बताया कि इसमें से हम मुकेश साहनी वीआईपी पार्टी और जेएमएम से भी बात हो रही है. जिस पर फैसला आरजेडी दो तीन दिन में कर देगी.”

कांग्रेस की तरफ से बोले अविनाश पांडे।

प्रेस कॉन्फ्रेस में कांग्रेस की तरफ से बोलते हुए अविनाश पांडे ने कहा, “कांग्रेस, आरजेडी, माले, सीपीआई, सीपीएम और वीआईपी पार्टी ने एक मजबूत गंठबंधन के लिए एक साथ आने का निर्णय लिया है.” अविनाश पाण्डेय ने घोषणा की कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महगठबंधन चुनाव लड़ेगी.” मतलब तेजस्वी बिहार में महागठबंधन से सीएम पद के उम्मीदवार होंगे.

तेजस्वी यादव ने कही ये बात।

इस प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा की, ‘मैं गठबंधन के सभी साथियों का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे नेतृत्व के लिए चुना. हम ठेठ बिहारी है और हमारा डीएनए भी शुद्ध है. बिहार की जनता बदलाव चाहती है. बिहारी जान चुके हैं और उन्होंने ठान लिया है कि जिन्होंने 15 साल तक राज्य की ये हालत बना दी.

तेजस्वी ने कहा – बिहार की जनता दे ‘एक मौका’

तेजस्वी ने कहा कि बिहार काम पर विश्वास करता है. बिहार के गौरव के लिए, बिहार को तरक्की के रास्ते पर लाने के लिए हम बिहार की जनता से मांग करते हैं कि हम लोगों को एक मौका दीजिए हम वो पूरा करेंगे. हम 10 लाख नौकरियां देंगे. ये सरकारी नौकरियां हैं.’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button