ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार चुनाव : बड़े भाई तेज प्रताप के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा से भरा पर्चा

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज राघोपुर विधानसक्षा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दे तेजस्वी अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए हाजीपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट ऑफिस जाते वक्त मीडिया से कहा था कि ‘राघोपुर की जनता ने हमेशा हम लोगों का साथ दिया। राघोपुर की जनता हमें एक बार फिर जिताने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट मीटिंग में पहला हस्ताक्षर 10 लाख नौजवानों को स्थाई रोजगार देने के लिए होगा।’

ये भी पढ़े : बिहार चुनाव : तेजस्वी के साथ हसनपुर से तेजप्रताप ने भरा पर्चा, कहा-देखिए, ‘बिहार के भावी सीएम को साथ लाया हूं’

आपको बता दें कि राघोपुर को आरजेडी का गढ़ और परंपरागत सीट भी माना जाता है. यहां से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी चुनाव लड़ चुकी हैं. 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को हराया था लेकिन 2015 में तेजस्वी यादव ने यहां से जीत दर्ज की थी।

तेजप्रताप यादव ने हसनपुर से दाखिल किया पर्चा।

गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव ने मंगलवार (बीते दिन) ही हसनपुर से नामांकन दाखिल किया है. हालांकि, उन्होंने अपनी सीट इस बार बदल ली है. 2015 में तेजप्रताप ने महुआ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार चुनाव में हसनपुर से लड़ेंगे.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button