ताज़ा खबरें

बजरंग बली भी देखेंगे ‘आदिपुरुष’ मूवी, हर थिएटर में हनुमान जी के लिए रिज़र्व हुई एक सीट, रिलीज डेट के पहले मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

बजरंग बली भी देखेंगे ‘आदिपुरुष’ मूवी, हर थिएटर में हनुमान जी के लिए रिज़र्व हुई एक सीट, रिलीज डेट के पहले मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

 

अभिनेता प्रभास की मूवी ‘आदिपुरष’ को थिएटर में रिलीज होने अब कुछ दिन और बचे हुए हैं। इस बीच आज यानी मंगलवार को फिल्म निर्माताओं ने मूवी को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि मूवी ‘आदिपुरुष’ के रिलीज होने पर प्रत्येक थिएटर में एक सीट को भगवान बजरंगबली के लिए खली छोड़ा जायेगा।

 

 

अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने घोषणा की है कि प्रत्येक सिनेमाघर की एक सीट भगवान हनुमान को समर्पित की जाएगी। मेकर्स ने अपने बयान में कहा, “जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान जरूर पधारते हैं। यह हमारा विश्वास है। इस विश्वास का सम्मान करते हुए, प्रभास के राम-अभिनीत आदिपुरुष की स्क्रीनिंग करने वाले प्रत्येक थियेटर एक सीट भगवान हनुमान के लिए आरक्षित रखेंगे।

गौरतलब है कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। रामायण पर आधारित इस फिल्म आदिपुरुष का लोग बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, कृति सैनन ने माता सीता की भूमिका निभाई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button