ताज़ा खबरेंभारतवायरल

फोन पर बात करते हुए महिला गलती से सांप के जोड़े पर बैठी, काटे जाने से मौत

एक अजीबो-गरीब घटना में, एक महिला फोन पर बात करते हुए सांप के एक जोड़े पर बैठ गई, जिसके बाद सांप ने उसे काट लिया, और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

यह घटना गोरखपुर जिला के रियांव गांव की है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान ये हादसा हुआ तब महिला अपने थाईलैंड में काम करने वाले पति जय सिंह यादव से फोन पर बात कर रही थी।

इसी बीच सांपों का एक जोड़ा उसके घर में घुस आया और बेड पर बैठ गया। बेड पर प्रिंटेड बेडशीट बिछी थी। गीता फोन पर बात करते हुए कमरे में आई और सांपों को देखे बिना बेड पर बैठ गई।

ALSO READ: पीएम मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का समर्थन करने के लिए ‘कुली नंबर 1’ की टीम की सराहना की

सांपों के डसने के कुछ ही मिनटों में वह बेहोश हो गई. परिवार के अन्य सदस्य उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन और पड़ोसी जब महिला के घर लौटे, तो सांप तब भी बेड पर मौजूद थे। आक्रोशित पड़ोसियों ने पीट-पीट कर सांपों को मार डाला.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button