फैक्ट चेक: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत द्वारा फिल्म एक्टर उर्मिला मातोंडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाला यह वीडियो है सालों पुराना, पढ़ें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ चैनल के इंटरव्यू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो टाइम्स नाउ चैनल पर इंटरव्यू के लिए बैठी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का है। जहां कंगना इंटरव्यू में फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आरही हैं। कंगना इंटरव्यू में कहती है कि अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर सॉफ्ट पोर्न स्टार हैं, वो अपने एक्टिंग के लिए तो बिलकुल नहीं जानी जाती हैं वह सॉफ्ट पोर्न में एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, तो अगर उन्हें टिकट मिल सकता है, तो मुझे भी टिकट मिल सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर किया रहा है।
फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें। ‘फ़िल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर सॉफ्ट ‘पोर्न स्टार’ हैं। यदि उन्हें टिकट मिल सकता है तो उन्हें क्यों नहीं –– कंगना रानौत’
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का बल्कि साल 2020 के दौरान का है।
दरअसल, केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट का टिकट दिया है, जिसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था। इसी पोस्ट के बाद लेकर घमासान शुरू हो गया है। हालांकि वायरल पोस्ट को हटा दिया गया है।
इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना का उक्त इंटरव्यू वाला वीडियो वर्तमान में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो हमें देखने पर पुराना लगा जिसके बाद हमने पड़ताल। इस दौरान हमने सबसे पहले कुछ संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल पर वायरल वीडियो को खोजना शुरू किया।
जिसके बाद हमें सबसे पहले वायरल वीडियो के संबंध में India.Com की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख मिला। जिसे सितंबर 16, 2020 को छापा गया था।
वेबसाइट के मुताबिक कंगना रनौत ने सितंबर 2020 में Times Now न्यूज़ चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पोर्न स्टार कहा था। उन्होने कहा था कि, मैंने उर्मिला मातोंडकर का एक बहुत अपमानजनक इंटरव्यू देखा। जिस तरह से वह मेरे बारे में बात कर रही थीं, चेहरा बना रही थीं, मेरे स्ट्रगल का मजाक उड़ा रही थीं, मुझ पर हमला कर रही थीं कि में कैसे बीजेपी को टिकट के लिए रिझा रही हूं।
उन्होंने कहा कि मुझे टिकट मिलना जरा भी मुश्किल नहीं, इस बात का पता लगाना कोई बहुत होशियारी का काम नहीं है। उर्मिला सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। जाहिर सी बात है कि वह अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जानी जातीं, किस चीज के लिए जानी जाती हैं? सॉफ्ट पोर्न करने के लिए है ना। अगर उन्हें टिकट मिल सकता है तो मुझे क्यों नहीं?
बता दें कि उर्मिला मातोंडकर को 2019 में मुंबई नॉर्थ से लोकसभा टिकट मिला था। कुछ वक्त बाद उन्होंने कांग्रेस से रिजाइन करके शिव सेना जॉइन कर ली थी।
उपरोक्त प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर फिर से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें कंगना रनौत के वायरल इंटरव्यू का वीडियो Times now के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे सितंबर 17, 2020 को अपलोड किया गया था।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि कंगना रनौत द्वारा फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यह वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2020 के दौरान का है।
A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking