फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता रामदयाल उइके की BJP में शामिल होने की तस्वीर गलत संदर्भ में हुई वायरल

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता रामदयाल उइके की BJP में शामिल होने की तस्वीर गलत संदर्भ में हुई वायरल
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से शेयर की जा रही है जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और कुछ अन्य लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इन दोनों दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में एनआईए के जज रविंद्र रेड्डी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। पोस्ट में आगे बताया गया है कि यह वही रविंद्र रेड्डी हैं जिन्होंने मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में आरएसएस के स्वामी असीमानंद को छोड़ा था।
फेसबुक पर वायरल तस्वीर को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा है कि “यह पोस्ट एक प्रकार से भारतीय राजनीति की उस विडंबना को उजागर करती है जहाँ “न्याय” और “राजनीति” अक्सर एक ही मंच पर नज़र आते हैं। यहाँ व्यंग्य का निशाना उस जज पर है जिसने मेक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में आरएसएस नेता स्वामी असीमानंद, साघ्वी प्रज्ञा आदी को बरी किया और बाद में खुद बीजेपी में शामिल हो गए। जिसने एक संवेदनशील आतंकी मामले में फैसला सुनाया, वही व्यक्ति बाद में उसी राजनीतिक दल में शामिल हो गया जिसे उस फैसले का अप्रत्यक्ष लाभ हुआ। यह मानो न्याय के सिंहासन से उठकर सीधे सियासत की कुर्सी पर बैठ जाना है।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के साथ शेयर हो रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने तस्वीर को गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर NDTV की वेबसाइट पर अक्टूबर 03, 2018 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में वायरल तस्वीर मिली।

उपरोक्त प्राप्त लेख के मुताबिक हमने जाना कि वायरल तस्वीर हालिया दिनों की नहीं बल्कि साल 2018 के दौरान की है, साथ ही तस्वीर में दोनों दिग्गज नेताओं के साथ दिख रहे व्यक्ति एनआईए के जज रविंद्र रेड्डी नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कद्दावर नेता, कार्यकारी अध्यक्ष व तत्कालीन विधायक रामदयाल उइके हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्य्ता लेली थी।
प्राप्त लेख में मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें तस्वीर ANI के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी प्राप्त हुई, जिसे अक्टूबर 13, 2018 को अपलोड किया गया था। यहाँ भी बताया गया है कि वायरल तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता रामदयाल उइके हैं जिनको भाजपा में शामिल करवाया गया था। 
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल तस्वीर हालिया दिनों की नहीं साथ ही तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तत्कालीन नेता रामदयाल उइके हैं जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ शेयर की जा रही है।





