फैक्ट चेक: अमिताभ बच्चन के निधन की फर्जी खबर पर न करें विश्वास, जानिए वायरल दावे का सच

फैक्ट चेक: अमिताभ बच्चन के निधन की फर्जी खबर पर न करें विश्वास, जानिए दावे तस्वीर का सच
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में सदी के महानायक और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया गया है कि उनका निधन हो गया है। फेसबुक पर लिखा गया है कि ‘अमिताभ बच्चन को लेकर आई बेहद ख़राब खबर, नहीं रहे अब वो इस दुनिया में, देखें तस्वीरें ‘

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट फर्जी है।
बॉलीवुड शहंशाह कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि भारत की भी शान हैं, इसलिए उनके निधन की खबर उनके दुनिया भर के फैंस तथा भारत के लिए बहुत ही दुखद और बड़ी खबर है। चूँकि यह इतनी बड़ी खबर है कि इसे सभी मीडिया संस्थानों ने जरूर कवर किया होगा। सच जानने के लिए हमने सबसे पहले हमने गूगल पर संबंधित कुछ कीवर्ड्स के माध्यम से खोजना शुरू किया।
खोज के दौरान हमें गूगल पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के निधन से संबंधित एक भी खबर नहीं मिली। गूगल पर मिले परिणामों को नीचे देखें।

सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजाहमे। खोज के दौरान हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर आज यानी जुलाई 26 को प्रकाशित एक खबर मिली। जहां जानकारी दी गयी है कि अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ के सीजन 2 के लिए एक्टर अभिषेक बच्चन को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न नॉमिनेट किया गया है। बेटे अभिषेक की इस सफलता के लिए पिता अमिताभ बच्चन ने ख़ुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया।

इसके बाद हमने अभिनेता अमिताभ बच्चन ट्विटर हैंडल खंगाला तो पाया कि उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से अभी 3 घंटे पहले ही ट्वीट किया है। जहां उन्होंने अपने बेटे की उपलब्धि के लिए ट्वीट किया था।
my prayers Bhaiyu .. you deserve it .. glorious performance .. love and more ❤️ https://t.co/SKrmbs9ZW0
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 26, 2023
इसके बाद हमने उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी खंगाला। जहां हमने जाना कि उन्होंने अभी करीब 21 घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम के आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट में उन्होंने ‘फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित कुछ अवार्ड समारोह की जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पोस्ट को नीचे देखें।
View this post on Instagram
पड़ताल के दौरान हमें bollywoodtadka.in नामक वेबसाइट पर मार्च 11, 2022 को प्रकाशित एक खबरभी मिली। जहां यह बताया गया था कि साल 2022 के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन के निधन की अफवाह फैली थी।
पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से पता चला की सदी के महानायक बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के निधन की खबर देने वाला वायरल पोस्ट फर्जी है।






hgh online kaufen erfahrung
References:
beatsong.app