ताज़ा खबरें

फूड डिलीवरी ऐप Zomato ने भोपाल की अंकिता से की ऐसी अनोखी रिक्वेस्ट, कहा-‘अपने एक्स बॉयफ्रेंड को….’

फूड डिलीवरी ऐप Zomato ने भोपाल की अंकिता से की ऐसी अनोखी रिक्वेस्ट, कहा-‘अपने एक्स बॉयफ्रेंड को….’

 

फूड डिलीवरी ऐप Zomato ने बीते बुधवार को ट्वीट कर अपने एक ग्राहक अंकिता से अनोखी रिक्वेस्ट की। Zomato ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर भोपाल की अंकिता से निवेदन किया कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड को Zomato से कॅश ऑन डिलीवरी पर खाना डिलीवर करना बंद करें।

दरअसल, यह मामला दो अलग हुए प्रेमी युगल का है। जहाँ ब्रेक के बाद युवती ने अपने एक्स प्रेमी को परेशान करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। इस नए तरीके में वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड को फूड डिलीवरी ऐप Zomato से खाना कॅश ऑन डिलीवरी पर खाना भेजती हैं। हालांकि इससे सिर्फ उनका एक्स बॉय फ्रेंड ही नहीं बल्कि फूड डिलीवरी ऐप Zomato भी काफी परेशान हो गया है। जिसके बाद ऐप ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर अंकिता से ऐसा न करने का अनुरोध किया हैं। Zomato ने ट्वीट में बताया कि ऐसा तीसरी बार हो रहा हैं जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने पैसे देने से इंकार कर दिया है।

ज़ोमैटो का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूज़र्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग तो यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या अंकिता, असल में कोई महिला है भी या यह बस एक मार्केटिंग रणनीति का एक नया तरीका है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button