ताज़ा खबरें

फिल्म ‘Tiger 3’ की सफलता के बाद सलमान खान ने अपने फैंस से की यह अपील, पढ़ें

फिल्म Tiger 3 की सफलता के बाद सलमान खान ने अपने फैंस से की यह अपील, पढ़ें

 

फिल्म टाइगर-3 की सफलता के बाद अभिनेता सलमान खान ने अपने प्रशंसकों व फैंस से सिनेमाघरों में पटाखे न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, “यह अच्छा नहीं लगता। यह बहुत खतरनाक है, यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। अगर इन प्रशंसकों को लगता है कि ऐसा करके वे मेरी नज़रों में इज्जत कमाएंगे, तो ऐसा नहीं है। आग लग सकती है…इसलिए आनंद लीजिए लेकिन मेरे पोस्टरों पर दूध न डालें…पिलाना ही है तो आप गरीब बच्चों को दूध पिलाएं।”

गौरतलब है कि सलमान खान की मूवी टाइगर 3 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए कुल 14 दिन हो चुके हैं। दिवाली के दिन रिलीज होकर बंपर कमाई लेने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में बाकी के दिनों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भले ही कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही हो, लेकिन धीमी रफ्तार से ही सही फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी कर ली है।

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13 दिनों में कुल 258.67 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 427 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं सैकनिल्क की अर्ली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 14वें दिन फिल्म ने सिर्फ 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 264.67 करोड़ रुपये हो गया है।

1st डे: 44.5 करोड़ रुपये
2nd डे: 59.25 करोड़ रुपये
3rd डे: 44.75 करोड़ रुपये
4th डे : 21.25 करोड़ रुपये
5th डे: 18.50 करोड़ रुपये
6th डे : 13.25 करोड़ रुपये
7th डे : 18.5 करोड़ रुपये
8th डे : 10.5 करोड़ रुपये
9th डे: 7.35 करोड़ रुपये
10th डे: 6.7 करोड़ रुपये
11th  डे: 5.81 करोड़ रुपये
12th  डे: 4.12 करोड़ रुपये
13th डे: 3.8 करोड़ रुपये
14th डे: 6 करोड़ रुपये (अर्ली एस्टीमेट)

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button