खेलताज़ा खबरें

प्रफुल्ल पटेल बने फीफा कार्यकारी परिषद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष, प्रफुल्ल पटेल फीफा कार्यकारी परिषद के सदस्य के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

प्रफ्फुल पटेल को 46 में से 38 मत मिले, जो दर्शाता है कि एशियाई राष्ट्रों से उन्हें भारी समर्थन मिला है.

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने फीफा परिषद् के लिए पांच सदस्यों को चुना है, जिनमें एएफसी के अध्यक्ष और एक महिला सदस्य भी शामिल हैं.

ये चुनाव कुआलालंपुर में 05 अप्रैल 2019 को एएफसी के 29वीं कांग्रेस के दौरान हुए थे. सदस्यों का चयन साल 2019 से साल 2023 तक के चार साल के कार्यकाल के लिए हुआ है.

फीफा कार्यकारी परिषद में पटेल की उपस्थिति भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत मजबूत आवाज देगी। साथ ही यह विश्व फुटबॉल निकाय के अन्य शीर्ष सदस्य देशों के साथ भारत के संबंध में सुधार लाएगा। इसके साथ ही एशियाई फुटबॉल को भी काफी फायदा होगा.

ALSO READ: तस्वीरों में : कुछ इस तरह रसेल, लिन और राणा ने केकेआर के लिए पलटी बाज़ी

भारत ने पटेल के नेतृत्व में फीफा अंडर-17 विश्व कप की सफल मेजबानी की थी, जिसके कारण विश्व स्तर पर भारत की पहचान बढ़ी थी. इसके साथ ही भारत 2020 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button