पूर्व पाक पीएम इमरान खान को लगी गोली, फायरिंग में हुए घायल
पूर्व पाक पीएम इमरान खान को लगी गोली, फायरिंग में हुए घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ गुरुवार को इमरान खान कथित तौर पर उनके लॉन्ग मार्च कंटेनर के पास गोली लगी जिससे उनके घायल होने की खबर मिली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान इमरान खान के पैर में गोली जगी जिससे वह घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इस फायरिंग में इमरान के अलावा कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।
The staccato of gun fire on Imran Khan. Early reports say that one dead, some injured and Imran Khan has a bullet wound on his leg but he is alive. Eerily similar to the attack on Benazir Bhutto. https://t.co/gOjmzlhBvs
— Smita Prakash (@smitaprakash) November 3, 2022





