पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची ED की टीम

नई दिल्ली: रांची में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के बीच कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED अधिकारियों की एक टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंच गई है. वहीं रांची में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. जगह-जगह फोर्स की तैनाती भी की गई है.
#WATCH रांची: कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए #ED अधिकारियों की एक टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची। #HemantSoren pic.twitter.com/ZKZNtMuwve
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) January 31, 2024
बता दें कि ईडी के समन पर हेमंत सोरेन ने खुद ही ईडी के जवाब में आज दोपहर का समय दिया था. हाल ही में हेमंत सोरेन अचानक कुछ दिन के लिए गायब भी हो गए थे, जिसके बाद ईडी उनकी तलाश में जुट गई थी. हालांकि सोमवार की देर रात को हेमंत सोरेन फिर रांची पहुंच गए.





