ताज़ा खबरेंभारत

पुजारी हत्याकांड : राजस्थान सरकार ने मानी परिवार की मांग, 10 लाख मुआवजे का ऐलान, परिजनों का धरना खत्म

राजस्थान के करौली में जलाकर मार दिए गए पुजारी के परिजनों का धरना खत्म हो गया है. बता दे इससे पहले पीड़ित परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था. पुजारी बाबूलाल के परिजनों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. साथ ही पुजारी के परिजनों के धरना के बाद में एसडीम ओपी मीणा, तहसीलदार दिनेश चंद्र मौके पर पहुंचे. राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी मीणा से धरने को लेकर बातचीत हुई. प्रशासन ने परिवार जन को अनुबंध पर नौकरी, इंदिरा आवास, 10 लाख की आर्थिक सहायता के साथ साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया है. इसके बाद परिजनों का धरना खत्म हो गया.

अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े थे परिजन।

दरअसल ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी, सुरक्षा एवं आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की थी . साथ ही गांव वाले पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े हुए थे .

दाह संस्कार की अपील।

वहीं, प्रशासन ने पुजारी के परिजनों से अंतिम संस्कार किए जाने का अनुरोध किया था. करौली के एसडीएम ओम प्रकाश मीणा का कहना था कि पुजारी बाबूलाल के परिजनों ने चौथी डिमांड भी सामने रखी है. हम सीनियर अफसरों के जरिये सरकार को उनकी मांग के बारे में बताएंगे. हम परिजनों से अपील करते हैं कि वे दाह संस्कार करें क्योंकि शव को रखे हुए दो दिन हो चुके हैं.

परिवार की मांग।

पुजारी के रिश्तेदार ललित ने का कहना था कि, ‘जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम दाह संस्कार नहीं करेंगे. हम चाहते हैं कि 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी मिले. सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और आरोपियों का समर्थन करने वाले पटवारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. हम सुरक्षा चाहते हैं.’

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने CM से की बात।

इस बीच, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने करौली में पुजारी की हत्या मामले को लेकर सीएम अशोक गहलोत से बात की है. राज्यपाल ने इस मुद्दे को लेकर चिंता जताई है. राज्यपाल सचिवालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत ने आश्वासन दिया है कि मामलों की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

ये था मामला।

बता दें कि सपोटरा थाना इलाके के बूकना गांव में राधा गोपाल जी मंदिर की पूजा अर्चना करने वाले पुजारी बाबूलाल वैष्णव की गुरुवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. आरोप है कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की नीयत से पहले विवाद किया और बाद में उन्हें पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया. इस मामले के सामने आने के बाद प्रदेशभर में लोग तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button