ताज़ा खबरेंराजनीति

पीलीभीत पहुंचें पीएम मोदी, जनसभा को किया संबोधित, कहा “जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं और तब…”

पीलीभीत पहुंचें पीएम मोदी, जनसभा को किया संबोधित, कहा “जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं और तब…”

 

लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री पूरे देश में दिन-प्रतिदिन लोगों से मुखातिब हो रहे हैं। इसके लिए पीएम मोदी कभी रोड शो, तो कभी जनसभाएं करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि “सपा, बसपा और कांग्रेस के समय 14 साल में जितने पैसे गन्ना किसानों को मिले थे उससे ज्यादा पैसे योगी सरकार ने 7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं”।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत ये दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। भारत जब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ…हमारे चंद्रयान ने जब चांद पर तिरंगा फहराया तब आपको गर्व हुआ…भारत में हुए जी-20 सम्मेलन की पूरे विश्व में प्रशंसा हुई…कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थी। लेकिन कोविड में भारत ने पूरी दुनिया में वैक्सीन और दवाइयां भेजी ये सुनकर आपको गर्व हुआ…विश्व में कहीं भी युद्ध का संकट आया हम वहां से एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए….जब देश मज़बूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है।”

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है…जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तब नतीजे भी सही मिलते हैं। आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते देख रहे हैं। कहीं चार,छह और आठ लेन के हाइवे बन रहे हैं, कहीं वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही हैं…पुरानी सरकारों दे दौरान जो फैक्ट्रियां यहां बंद हो गई थी उन्हें भी नई ऊर्जा मिली है।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के समय 14 साल में जितने पैसे गन्ना किसानों को मिले थे उससे ज्यादा पैसे योगी सरकार ने 7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं।

महिलाओं पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गांव की हमारी 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगे। ये मोदी की गारंटी है। पक्के घर, हर घर नल जैसी सुविधा हर परिवार तक पहुंचे ये मोदी की गारंटी है और आप जानते हैं मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरा होने की गारंटी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button