ताज़ा खबरेंभारत

पीएम मोदी ने अपने ‘खास दोस्त’ के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर की शेयर, जानिये कौन है पीएम मोदी का ये ‘खास दोस्त’!

प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में पीएम मोदी को राजनीति की जटिलताओं से फुरसत निकालकर एक बच्चे के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की यह तस्वीर लोगों को खूब लुभा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर की है, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कैप्शन लिखा कि आज संसद में एक बेहद खास दोस्त उनसे मुलाकात करने के लिए आया.

ये छोटा बच्चा कौन है, अभी ये तो पता नहीं लगा है. लेकिन सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और उनके खास दोस्त की ये तस्वीर पोस्ट होते ही वायरल हो गई है.

ALSO READ: ट्रंप के बयान में सच्चाई है तो पीएम मोदी ने दिया देश को धोखा: राहुल गांधी

प्रधानमंत्री मोदी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में जिस बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं, वह भाजपा सांसद सत्यनारायण जटिया की पोती है. तस्वीर में जटिया के पूरे परिवार को देखा जा सकता है.

तस्वीर से ये साफ पता चल रहा है कि ये प्रधानमंत्री कार्यालय की तस्वीर है। जिसमें पीएम मोदी अपनी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में खिलखिलाता हुआ एक छोटा बच्चा है.

बच्चा पीएम मोदी की गोदी में बैठे हुए काफी खुश नज़र आ रहा है और उसकी नज़र पीएम मोदी की मेज पर रखे खिलौने और चॉकलेट पर टिकी हुई है.

पीएम मोदी की पहले भी कई बार बच्चों के साथ तस्वीरें वायरल हुई है, जिनमें उन्हें राजनीति के व्यस्त कार्यक्रम से फुरसत के पल निकालते हुए देखा जा सकता है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button