ताज़ा खबरेंभारत

पापा नहीं बोलने पर कॉन्स्टेबल ने दिखाई हैवानियत, डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से 50 जगह जलाया

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कॉन्स्टेबल ने डेढ़ साल की मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, उसने बच्ची को पापा बोलने का दबाव डाला, जब बच्ची ने ऐसा नहीं किया, तो उसने बच्ची को कई जगह सिगरेट से दाग दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला।

बर्खास्त कांस्टेबल अविनाश राय करीब एक माह पहले बालोद के सिवनी में किराए से रहता था। दुर्ग ट्रांसफर होने के बाद वह उधार दिए गए रुपए मांगने सिवनी में अपने मकान मालिक के घर पहुंचा। आरोप है कि गुरुवार रात शराब के नशे में धुत अविनाश ने मकान मालिक की डेढ़ साल की बच्ची से उसे पापा कहने के लिए कहा। बच्ची के मना करने पर गाली देते हुए सिगरेट से 50 जगह जला दिया।

भिलाई के एक होटल से गिरफ्तार।

इस घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय को पुलिस ने शनिवार दोपहर को भिलाई के पावर हाउस क्षेत्र स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। अब डीजीपी डीएम अवस्थी ने आरोपी सिपाही को बर्खास्त करने के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही आरोपी कांस्टेबल की इस वहशियाना हरकत पर डीजीपी अवस्थी ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button