ताज़ा खबरेंभारत

पश्चिम बंगाल में अब कुत्तों में संक्रमण से दहशत में लोग, विष्णुपुर में तीन दिनों में 200 से अधिक कुत्तों की मौत

कोरोना, बर्ड फ्लू जैसे संक्रामक रोगों से देश गुज़र ही रहा था की अब पश्चिम बंगाल में एक नई परेशानी ने लोगों को दहशत में ला दिया है। दरअसल पश्चिम बंगाल में कुत्तों में वायरल इंफेक्शन की खबर आई है। यहाँ बांकुडा जिले के विष्णुपुर में तीन दिन में 200 कुत्तों की मौत हो गई है। अब कुत्तों की मौत से लोगों में हड़कंप मच गया है। हालाकिं यह वायरल इंफेक्शन संक्रामक नहीं है।

3 दिनों में 200 से ज़्यादा कुत्तों की मौत।

यहाँ विष्णुपुर में पिछले तीन दिन में 200 से ज्यादा मंगलवार को 60 कुत्तों की मौत हुई थी, जबकि बुधवार को 97 कुत्ते मृत पाए गए। वहीँ अगले दिन यानी 45 कुत्तों की मौत हुई। इस मामलें में विष्णुपुर के नगर इकाई प्रमुख दिव्येंदु बंदोपाध्याय का कहना है कि इसकी जानकारी जिले के प्राधिकारियों को दी गई है।फिलहाल मृत कुत्तों के नमूने लिए गए हैं और जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है।

ये भी पढ़े : उन्नाव कांड में पुलिस का खुलासा: एकतरफा प्यार में लड़कियों को पिलाया था जहरीला पानी, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रशासन की अपील – घबराये नहीं, हो सकता है वायरस।

इस घटना में पशु चिकित्सकों का कहना है कि कुत्तों की मौत के पीछे की वजह वायरल संक्रमण हो सकता है, जो इस समय कुत्तों में आम है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं क्योंकि इसका प्रसार लोगों या अन्य जानवरों में होने की आशंका नहीं है। इधर इस वायरस की वजह से मारे गए कुत्तों के कंकाल को विष्णुपुर नगरपालिका के कूड़ा डालने वाले मैदान में दफनाया जा रहा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button