ताज़ा खबरेंभारत

परमाणु हमले को लेकर भारत बदल सकता है अपनी नीति: पाकिस्तान के साथ तनाव पर राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान के रवैये को लेकर बड़ा बयान दिया है. सिंह ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर भारत के ‘नो फर्स्ट यूज’ सिद्धांत में बदलाव के संकेत दिए.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पोखरण पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को साफ़ चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी नीति रही है कि हम परमाणु हथियार का पहले प्रयोग नहीं करेंगे. लेकिन आगे क्या होगा, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है.

राजनाथ सिंह ने कहा,”पोखरण वह स्थान है जो अटल बिहारी वाजपेयी के दृढ़ निर्णय का गवाह बना. अटल जी के इस फैसले से भारत न्यूक्लियर पावर बन गया. भारत अभी भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर अपनी ‘नो फर्स्ट यूज’ पॉलिसी पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है लेकिन भविष्य में क्या होगा यह पूरी तरह हालातों पर निर्भर करेगा.”

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर राजनाथ पोखरण पहुंचे. बता दें, मई 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया था. उस समय वाजपेयी प्रधानमंत्री थे.

ALSO READ: न्यूज़मोबाइल दोपहर समाचार: ख़बरें अब तक

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फेसबुक पोस्ट लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ‘अटलजी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरूष थे, जिन्होंने मूल्यों एवं आदर्शों के साथ शुचिता और सुशासन की राजनीति को बढ़ावा दिया. उनका, सबका साथ सबका विश्वास का भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है. ‪अटलजी की प्रथम पुण्यतिथि पर मैं उन्हें नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.’‬

देश के सबसे बड़े नेताओं में से एक और भाजपा के संस्थापक सदस्य, वाजपेयी ने 16 अगस्त, 2018 को 93 वर्ष की आयु में अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान में अंतिम सांस ली थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button