ताज़ा खबरेंभारत

पंजाब राज्यसभा जाने वाले उम्मीदवारों का ऐलान, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत इन नामों को मिली मंजूरी

 

पंजाब में भारी मतों से जीतने वाली आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब राज्यसभा जाने वाले उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इनमें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाब के सह प्रभारी राघव चढ्ढा और तीसरा नाम IIT दिल्ली के प्रोफेसर डा. संदीप पाठक का है. वहीं चौथा नाम अशोक मित्तल का है, आपको बता दें कि अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर हैं. वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से पांचवा नाम  संजीव अरोड़ा का है, जो कि एक बड़े उद्योगपति हैं.

 

राज्य के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल के दिन खत्म हो रहा है. वहीं आज राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख है. 31 मार्च को राज्य में राज्यसभा के लिए चुनाव (Rajya Sabha Elections) प्रस्तावित हैं. आपको बता दें कि डॉ संदीप पाठक (Dr Sandeep Pathak) को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और भगवंत मान (Bhagwant Mann) के करीबी है. सूत्रों की माने तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत में संदीप पाठक का बहुत बड़ा हाथ है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए काफी काम किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button