न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

टैरिफ विवाद पर ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार वार्ता से किया इनकार

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को टैरिफ विवाद सुलझने तक भारत के साथ किसी भी व्यापार वार्ता की संभावना से इनकार कर दिया. यह कदम उनके प्रशासन द्वारा भारतीय आयात पर शुल्क दोगुना करके 50% करने के फैसले के बाद उठाया गया है… पूरी खबर पढ़ें
चीन से रिश्तों पर बवाल! ट्रंप ने इंटेल CEO से मांगा इस्तीफा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी इंटेल के CEO लिप-बू टैन से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि टैन “चीन से गहरे तौर पर जुड़े हुए हैं” और इस स्थिति में “कोई दूसरा समाधान नहीं है।”.. पूरी खबर पढ़ें
‘कॉमेडी किंग’ का कैफे बना क्राइम सीन! एक महीने में दूसरी बार हमला

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर एक बार फिर फायरिंग हुई है। यह घटना गुरुवार तड़के सरे शहर के 85 एवेन्यू और स्कॉट रोड इलाके में हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे की खिड़कियों पर कई गोलियों के निशान पाए गए और कांच टूटे हुए थे। सरे पुलिस सर्विस (SPS) को फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद की यह तस्वीर है AI Generated

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार 5 अगस्त दोपहर बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और सेना के जवानों समेत कई अन्य लापता हो गए. इस खबर के सामने आने के कुछ ही देर बाद, सोशल मीडिया पर उत्तराखंड में हुई हालिया आपदा के बाद हुई तबाही को दर्शाने वाले अपुष्ट दृष्यों का सैलाब उमड़ उठा… पूरी खबर पढ़ें





