न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

समाजवादी पार्टी ने किया यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एकजुट हुआ विपक्ष चुनाव से पहले ही बिखरता जा रहा है. ममता बनर्जी, भगवंत मान और नीतीश कुमार के बाद अब अखिलेश यादव ने भी बड़ा फैसला ले लिया है. INDIA अलायंस के प्रमुख दल कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे की बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी ने यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है… पूरी खबर पढ़ें
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, चंडीगढ़ में BJP की जीत

नई दिल्ली: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. मेयर चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर ने यह चुनाव जीतकर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को हराया है… पूरी खबर पढ़ें
अमेरिका में भारतीय छात्र की बेरहमी से हत्या, भारत के महावाणिज्य दूतावास ने घटना को बताया क्रूर

नई दिल्ली: अमेरिका से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक भारतीय छात्र की बेहरमी से हत्या कर दी गई. छात्र के सिर पर हथौड़े से करीब 50 वार किए गए जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटी हैं…. पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: पाकिस्तान के पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ किया गया वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों की भीड़ का है। जहां भीड़ को एक दावत की जगह पर रखे हुए खाने पर टूटते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है, साथ ही दावा किया जा रहा है कि समुदाय विशेष के लोगों किसी भी शादी में ऐसे ही खाना खाते हैं… पूरी खबर पढ़ें





