न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

ठाणे जिले के शाहपुर में क्रेन दुर्घटना में 16 की मौत, तलाश एवं बचाव अभियान जारी

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर में बन रहे समृद्धि हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया. दरअसल यहां फ्लाईओवर बनाने के लिए इस्तेमाल हो रही एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई, जिसके बाद इस दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई… पूरी खबर पढ़ें
हरियाणा: नूह में भड़का सांप्रदायिक तनाव, सीएम खट्टर ने सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील

हरियाणा के नूह में आज यानी सोमवार को भगवा यात्रा पर पत्थरबाजी की खबर सामने आयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पत्थरबाजी के बाद दो गुटों में झड़प हो गयी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। लोगों ने झड़प के दौरान करीब पांच गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया… पूरी खबर पढ़ें
‘जिंदा बंदा’ शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जवान’ का गाना हुआ रिलीज़, कई डांसरों के बीच थिरकते नजर आए शाहरुख़

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का गाना जिंदा बंदा आज रिलीज़ किया गया है। बता दें कि 7 सितंबर को रिलीज़ होने वाली शाहरुख़ खान की फिल्म जवान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हैं। इस बीच जवान का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ आज रिलीज किया गया… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: 2017 में तिब्बत में ढहती हुई इमारत के वीडियो को गुजरात का बताकर किया गया वायरल

देश में इन दिनों मानसून की भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते कई राज्यों में मानसून की बारिश के चलते भारी तबाही मची है। हिमाचल में तो बारिश के चलते कई पुल, कई इमारतें ढह गयीं। वहीं इस बार गुजरात में भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर… पूरी खबर पढ़ें





