ताज़ा खबरें

नेपाल के रामेछाप जिले में भीषड़ सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, 30 लोग घायल

काठमांडू: नेपाल के रामेछाप जिले में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इस दुर्घटना में करीब 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो दर्ज से अधिक लोग घायल हुए हैं.

 

खबर नेपाल से है जहां आज सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं 30 लोग घायल हो गए. स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

आपको बता दें कि, इससे पहले 2 जून को नेपाल के रूपनदेही जिले में एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए. हादसा रूपन्देही के भैरहवा-परासी मार्ग खंड पर उस समय हुआ जब बस रोहिणी नदी पर बने पुल से गिर गई.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button