ताज़ा खबरें

नीट पीजी 2023 के परिणाम आज हुए घोषित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने दी बधाई

नीट पीजी 2023 के परिणाम आज हुए घोषित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने दी बधाई

 

नीट पीजी 2023 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि परिणाम में उत्तीर्ण घोषित सभी विद्यार्थियों को बधाई। उन्होंने ने अपने ट्वीट में लिखा कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फिर से NEET-PG परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करके और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया है। मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं!

बता दें कि इस परीक्षा में शामिल हुए सभी कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीट-पीजी 2023 की पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ डेट 31 मार्च है। हालाकि नीट पीजी पर्सनल स्कोकार्ड 25 मार्च से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

बता दें कि इस परीक्षा में

Category  Minimum Qualifying/ Eligibility Criteria Cutt-Off-Score (Out of 800)
सामान्य / ईडब्ल्यूएस 50वां पर्सेंटाइल (Percentile) 291
सामान्य – पीडब्ल्यूबीडी 45वां पर्सेंटाइल (Percentile) 274
एससी/ एसटी/ ओबीसी (एससी/ एसटी/ ओबीसी के पीडब्ल्यूबीडी सहित) 40वां पर्सेंटाइल (Percentile) 257

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button