मनोरंजन

नहीं रहे मशहूर अभिनेता समीर खाखर, 70 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली: 80 के दशक में पॉपुलर सीरियल “नुक्कड़” से नाम कमा चुके दिग्गज अभिनेता समीर खाखर का 70 साल की उम्र में निधन हो गया. इसकी दुखद घटना की पुष्टि उनके भाई गणेश खाखर ने की

 

अभिनेता समीर खाखर के भाई ने कहा, “उन्हें कल सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई. जिसके बाद डॉक्टर के कहने पर हमने उन्हें ICU में भर्ती कराया. उनके कई अंग फेल होने के कारण आज सुबह 4.30 बजे उनका निधन हो गया.”

 

बता दें कि अभिनेता समीर 80 के दशक में दूरदर्शन के पॉपुलर सीरियल ‘नुक्कड़’ में शराबी शख्स ‘खोपड़ी’ का बेहद फेमस किरदार निभा चुके हैं. टीवी और फिल्म का जाना-माना नाम रहे समीर खाखर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. समीर अपने एक्टिंग करियर के 38 सालों में विभिन्न टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहे थे. आज सुबह 4.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया वो अलविदा कह दिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button