दिवाली 2019: जानें क्या है इस त्यौहार का महत्व, लक्ष्मी पूजा का समय

देश भर में आज यानि शनिवार को छोटी दिवाली मनाई जा रही है. भारत के अधिकांश हिस्सों में, दीवाली समारोह आम तौर पर धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के साथ शुरू होने वाले पांच दिनों तक चलता है।

इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दिवाली के दिन लोग मां लक्ष्मी को अपने घर बुलाने के लिए शाम को अपने घरों को दीपक, लाइट्स और रंगोली से सजाते हैं। लक्ष्मी पूजा इस दिन किए जाने वाले महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक है। घर में धन की देवी को आमंत्रित करने के लिए अनुष्ठान किया जाता है। देवी लक्ष्मी से प्रार्थना की जाती है।

ALSO READ: हरियाणा में गठबंधन के बाद आज सरकार बनाने का दावा करेंगे खट्टर
इस वर्ष लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 6:42 बजे से रात 8:14 बजे है। दिवाली पूजा सभी परिवार मिलकर करते हैं। दोस्त और परिवार एक-दूसरे को तोहफे, मिठाइयां देते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर मनाई जाती है.
मान्यता है कि भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास से वापस अयोध्या लौटने और पांडवों के 13 वर्ष के वनवास-अज्ञातवास से लौटने पर लोगों ने दीप जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया था। स्कंध पुराण, विष्णु पुराण के मुताबिक भगवान विष्णु और श्री लक्ष्मी के विवाह के उपलक्ष्य में दीपावली मनायी जाती है।
Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news
For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram






This article is a gem. Stay with cricket standings icc — rankings and tournament updates. clean layout and quick links. news, match info, squads. clean layout and quick links.