दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देश के उत्तर हिस्सों में शीतलहर और कोहरा का कहर जारी है। यहाँ लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. दिल्ली समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में कोहरे का भी सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 5 दिनों तक भयंकर कोहरा और ठिठुरन वाली ठंड देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। तस्वीरें कंझावला रोड से हैं। pic.twitter.com/lUVF31g1jl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023
मौसम विभाग ने अगले दो दिन घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विषेशज्ञों की माने तो , अगले कुछ दिनों तक राजधानी दिल्ली में काफी अधिक ठंड रहेगी। इसकी दिन में भी शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियां हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में अगले 5 दिन शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान इन राज्यों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी लो रहने की आशंका है। वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है।
शीत लहर को देखते हुए यूपी की राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने शहर के 12वीं तक के सभी स्कूलों को 4 जनवरी से 7 जनवरी तक बंद रहने का आदेश दिए हैं।






Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.