ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली में SCO शिखर सम्मेलन के लिए पाक PM इमरान खान को आमंत्रित करेगा भारत

भारत ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को इस वर्ष के अंत में दिल्ली में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में भाग लेने के लिए भारत आमंत्रित किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से पूछा गया कि क्या इमरान खान को भारत में एससीओ की सरकार की प्रमुखों की बैठक के लिए आमंत्रित किया जाएगा, तब उन्होंने कहा, “सभी 8 देशों और 4 पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा।”

बता दे कि भारत पहली बार शंघाई सहयोग संगठन के प्रमुखों की परिषद की बैठक की मेजबानी कर रहा है। एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज़ गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों द्वारा की गई थी।

ALSO READ: श्रीनगर: गणतंत्र दिवस पर बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, जैश के पांच आतंकी गिरफ्तार

अधिकारियों ने कहा है कि यह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को तय करना होगा कि वह निमंत्रण स्वीकार करके भारत आते हैं या प्रतिनिधि भेजते हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button