ताज़ा खबरें

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हुआ हमला, सोशल मीडिया पर शेयर की क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों की तस्वीरें

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हुआ हमला, सोशल मीडिया पर शेयर की क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों की तस्वीरें

 

आज सुबह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला हुआ। उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर उनके घर के बाहर कथित हमले से क्षतिग्रस्त हुईं गाड़ियों की कुछ तस्वीरें अपलोड कर यह जानकारी दी है। राहत की बात यह है कि इस हमले के वक्त में स्वाती मालीवाल और उनके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे, इसलिए वह अभी सुरक्षित हैं।

स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट कर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि,’अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया। मेरी और मेरी माँ की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की। शुक्र है मैं और मेरी माँ दोनो घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता! कुछ भी करलो, मैं डरूँगी नहीं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं दिल्ली पुलिस को कम्प्लेन कर रही हूँ।’ 

 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही स्वाति मालीवाल ने बताया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। स्वाति मालीवाल का आरोप है कि उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर और बिग बास प्रतिभागी साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, उन्होंने कहा कि उसी के बाद से उन्हें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धमकियां मिल रही हैं।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button