दिल्ली: ठंड और कोहरे का कहर जारी, कम विजिबिलिटी के चलते लेट हुईं 15 फ्लाइटें और 29 ट्रेनें
दिल्ली: ठंड और कोहरे का कहर जारी, कम विजिबिलिटी के चलते लेट हुईं 15 फ्लाइटें और 29 ट्रेनें
दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। कपकपाती ठंड के बीच दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हैं। घने कोहरे यातायात काफी प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के चलते सड़क पर वाहन चालकों को कम विजिबिलिटी का सामना करना पड़ रहा है। कम विजिबिलिटी के कारण शारजाह से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि खराब मौसम की वजह से करीब 15 फ्लाइटें लेट हुई हैं।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। तस्वीरें धौला कुआं की हैं। pic.twitter.com/WC0uiWE5po
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2023
इसके साथ ही उत्तर भारत रेलवे ने जानकारी दी कि घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण उत्तर भारत क्षेत्र की करीब 29 ट्रेनें भी देर से चल रहीं हैं।
कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 29 ट्रेनें लेट से चल रही हैं। pic.twitter.com/Ji8oTsMQm9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2023
शहर में कोहरे का आलम यह है कि सड़कों पर जीरो दृश्यता की वजह से गाड़ियों के इंडिकेटर भी दिखाई देना मुश्किल हो रहा हैं। ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक, प्रचंड ठंड और कोहरे से आज (सोमवार), 9 जनवरी को भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 जनवर 2023 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड और कोहरे की वजह से उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं।
बता दें कि ऑरेंज अलर्ट का मतलब यह होता है कि सभी सरकारी विभाग अपनी पूरी तैयारी रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू किए जा सकें। मौसम विभाग तीन तरह के अलर्ट जारी करता है। जिसमें सबसे पहला यलो अलर्ट होता है। इसका मतलब यह है कि स्थिति बिगड़ रही हैं तो अब विभागों को तैयारी के इंतजाम करने चाहिए। दूसरा ऑरेंज अलर्ट होता है। वहीं, तीसरा रेड अलर्ट होता है। इसका मतलब है कि एक्शन लेने का समय आ गया है।






Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/register-person?ref=IHJUI7TF