ताज़ा खबरें

दिल्ली: जहांगीरपुरी इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

दिल्ली: जहांगीरपुरी इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

 

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की झुग्गियों-झोपड़ियों में आज यानी रविवार सुबह अचानक आग लग गई। प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग में करीब 100 से ज्यादा झुग्गियां खाक हो गईं। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। हालांकि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग की सूचना लगने पर दिल्ली के सहायक मंडल अधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 11 दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। आग को बुझाया जा रहा है, कूलिंग प्रक्रिया में समय लगेगा। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

जहांगीरपुरी के जिस इलाके में आग लगी है, वह काफी घनी बस्ती वाला एरिया है। ऐसे में पुलिस ने तत्काल लोगों को वहां से निकलना शुरू कर दिया है। इलाके में बिजली की आपूर्ति काट दी गई है।

आग की वजह शॉर्ट सर्किट है या कुछ और इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। पुलिस ने आग की चपेट में आए झुग्गियों से लोगों को बाहर निकाल लिया है। इस घटना के चपेट में आए अधिकांश लोग कम आय वर्ग और मजदूर तबके के हैं, आग के कारण उनके घरों में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button