दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
देश की राजधानी दिल्ली के बार फिर शर्मसार हुई है क्युकी अब दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में एक 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है /फिलहाल इस घटना में एक नाबालिग समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पीड़िता का आरोप है कि उसका एक नाबालिग दोस्त उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया जहाँ नाबालिग लड़के और उसके 3 दोस्तों ने उसके साथ रेप किया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
अपनी कामकाज वाली जगह मिली थी लड़के से।
पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने कामकाज वाली जगह पर उस नाबालिग लड़के से मिली थी। दोनों की दोस्ती हो गई लेकिन एक महीने बाद लड़के ने नौकरी छोड़ दी।
ऐसे बहलाया लड़के ने।
कुछ दिनों बाद लड़के ने 14 साल की लड़की को उसके कामकाज की नई जगह आने को कहा। जिसके बाद लड़की उस जगह गई, जहां लड़के के तीन दोस्त पहले से ही मौजूद थे। इस घटना के बाद लड़की का आऱोप है कि सर्वेंट क्वार्टर में उन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
कितनी है आरोपियों की उम्र ?
नाबालिग के अलावा तीन अन्य लड़कों में एक 18 साल, दूसरा 20 साल और तीसरा 30 साल का है। पुलिस का कहना है कि उसे रविवार को शिकायत मिली थी और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।





