दिल्ली: ऑड-ईवन नियम का उल्लंघन करने पर पहले दिन कटे 233 चालान

नई दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को कहा कि ऑड-ईवन स्कीम के पहले दिन 233 चालान जारी किए गए थे।
वही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने योजना का अच्छी तरह से पालन किया है क्योंकि दोपहर 2 बजे तक केवल 192 चालान किए गए थे।
“दिल्ली के लोगों द्वारा उच्च स्तर का अनुपालन किया गया है। दोपहर 2 बजे तक अधिकारियों द्वारा कुल 192 चालान दायर किए गए हैं; दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा 170; परिवहन विभाग द्वारा 15; और सड़क पर एसडीएम द्वारा 7, ”सिसोदिया ने एक कांफ्रेंस में संवाददाताओं से कहा।
“जिस शहर में हर दिन लगभग 30 लाख वाहन आते हैं, अगर केवल आधे वाहन – जो लगभग 15 लाख वाहन हैं – ऑड-ईवन स्कीम के कारण सड़कों पर खड़े हैं, तो 100-200 चालान बोहोत कम हैं” उन्होंने कहा.
सिसोदिया ने यह भी कहा कि रविवार से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) में सुधार हुआ है। “आज दिल्ली की हवा कल की तुलना में स्वच्छ है। सुबह PM 2.5 562 था, 4 बजे तक यह घटकर 93 हो गया। यह सिर्फ ऑड-ईवन स्कीम नहीं है जिसने मदद की है, लेकिन यह निश्चित रूप से कई कारकों में से एक है जिसने प्रदूषण का मुकाबला करने में मदद की है।” सिसोदिया ने आगे कहा.
बता दे कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक गिर गई और स्मॉग की एक मोटी चादर ने दीवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी को ढंक लिया।







is predisone and testosteone bad to take together
References:
phoebe.roshka.com