ताज़ा खबरेंभारत

दिग्गज कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती

क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़े दुःख की खबर सामने आयी है। दरअसल क्रिकेट जगत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ा गया। इसके बाद कपिल देव को दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी के लिए भर्ती कराया गया जहाँ उनकी सफल एंजियोप्लास्टी हुई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं।

बता दे महान क्रिकेटरों में शुमार कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के ओखला में फोर्टिस अस्पताल में गुरुवार देर रात 1 बजे भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी इमर्जेंसी एंजियोप्लास्टी की गई।’

 

ये भी पढ़े : IPL 2020: विजय शंकर ने आईपीएल में दो साल बाद जड़ा अर्धशतक, लेकिन साथ में नाम हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कपिल फिलहाल आईसीयू में हैं और डॉ. अतुल माथुर और उनकी टीम की निगरानी में हैं। कपिल की हालत स्थिर है और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।’

बता दे भारत को अपनी कप्तानी में पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव की गिनती विश्व के दिग्गज ऑलराउंडरों में की जाती है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button