ताज़ा खबरेंभारत

दंतेवाड़ा में जवानों को ले जा रहे वाहन पर हुआ IED हमला, 10 डीआरजी जवान शहीद

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से बेहद दुखद घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है. नक्सलियों के लगाए आईईडी (IED) विस्फोट की वजह से 10 जवान शहीद शहीद हो गए. वहीं एक ड्राइवर की भी मौत हुई है.

 

वहीं इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है. हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया से बात करते हुए नक्सलवाद के प्रति कड़ा रुख रखते हुए कहा, कि यह दुखद है. जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button