तीन देशों के दौरे के बाद भारत लौटे पीएम मोदी, पालम हवाईअड्डे पर किया गया भव्य स्वागत

तीन देशों के दौरे के बाद भारत लौटे पीएम मोदी, पालम हवाईअड्डे पर किया गया भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद गुरुवार की सुबह भारत लौटे। पीएम मोदी गुरुवार की सुबह दिल्ली के पालम हवाईअड्डे पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और विदेश मंत्री एस जय शंकर समेत कई बड़े नेता व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
इसके बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं दुनिया में जाकर देशवासियों के पराक्रमों के गीत गाता हूं। मैं दुनिया के देशों में जाकर भारत के सामर्थ्य की, युवा पीढ़ी के टैलेंट और अवसर मिलने पर भारत कैसे खिल उठता है कि इसकी चर्चा करता हूं। मेरे देश की महान संस्कृति का गौरव गान करते समय मैं आंखें नीचे नहीं करता आंखें मिला कर दुनिया से बात करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि ये सामर्थ्य इसलिए है क्योंकि देश ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई है। पूर्ण बहुमत वाली सरकार का प्रतिनिधि जब दुनिया के सामने कोई बात बताता है तो दुनिया विश्वास करती है कि ये अकेला नहीं बोल रहा है 140 करोड़ लोग बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज यहां जो लोग उपस्थित हैं वो मोदी जी को प्यार करने वाले लोग नहीं हैं, ये मां भारती को प्यार करने वाले लोग हैं। ये हिंदुस्तान को प्यार करने वाले लोग हैं। हिंदुस्तान का नाम रोशन होता है तो 140 करोड़ देशवासियों का जज्बा नई ऊंचाइयों को छू लेता है।
जी20 की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने इस दौरे का अपना समय पूरी तरह से उपयोग किया है। 40 से अधिक महत्वपूर्ण लोगों के साथ मिलने का अवसर मिला। भारत में जी20 की प्लानिंग का इतना प्रभाव है कि जी 7 समूह में मिलने वाले नेताओं ने बताया कि उन्हें भारत के ताकत की पहचान जी 20 में गए प्रतिनिधियों से मिली हैं वे इससे अभिभूत हैं। इस पर किस भारतवासी के गर्व नहीं होगा?
पीएम मोदी बोले मैंने इस दौरे का अपना समय पूरी तरह से उपयोग किया है। 40 से अधिक महत्वपूर्ण लोगों के साथ मिलने का अवसर मिला। भारत में जी20 की प्लानिंग का इतना प्रभाव है कि जी 7 समूह में मिलने वाले नेताओं ने बताया कि उन्हें भारत के ताकत की पहचान जी 20 में गए प्रतिनिधियों से मिली हैं वे इससे अभिभूत हैं। इस पर किस भारतवासी के गर्व नहीं होगा?






hgh kaufen legal
References:
https://md.chaosdorf.de