LSG Vs MI: मुंबई इंडियंस ने मारी बाजी, दूसरे क्वालीफायर में बनाई जगह, लखनऊ को 81 रन से हराया
आईपीएल सत्र 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हरा दिया है। लखनऊ की हार के बाद मुंबई इंडियंस ने दूसरे क्वालिफायर में अपनी जगह को सुनिश्चित कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन ही बना सकी।
𝙌2 𝙝𝙚𝙧𝙚 𝙬𝙚 𝙘𝙤𝙢𝙚. 🏃🫶#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 pic.twitter.com/MttfmN9fmR
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 24, 2023
मुंबई की शुरूआत इस सीजन में अच्छी नहीं हुई बदौलत इसके बल्लेबाजों के दम पर मुकाबले में वापसी कर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली मुंबई बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. वहीं पिछले साल आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाली लखनऊ लगातार दूसरे साल भी प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रही. बात दें कि बनाई।लखनऊ को पिछले सत्र में आरसीबी के खिलाफ एलिमिनेटर में ही हार का सामना करना पड़ा था और इस बार टीम इससे आगे बढ़ना चाहेगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्रुणाल पंड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, कर्ण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मायर्स, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, युद्धवीर चरक और करुण नायर
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस जोर्डन, अरशद खान, जेसन बेहरेनडोर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन यानसेन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिली मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा और सूर्यकुमार यादव