ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

तबीयत बिगड़ने के बाद ICU में भर्ती हुए यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, बेटे राजवीर को फोन कर पीएम ने जाना हालचाल; योगी ने की मुलाकात

तबीयत खराब होने की वजह से लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत और बिगड़ गई है। स्थिति गंभीर होने के कारण ही उन्हें अब पीजीआई के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दे देर रात माइनर हार्ट अटैक आने के कारण उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई।

राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में थे भर्ती।

दरअसल ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक होने के बाद कल्याण सिंह को रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था। लेकिन हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने शाम लगभग 5:30 बजे संजय गांधी पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के ICU में शिफ्ट करा दिया था।

बेटे राजवीर को फोन कर पीएम ने जाना हाल।

इधर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे राजवीर को फोन कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी यह निर्देश दिए कि यूपी के पूर्व सीएम को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जाए।

सुबह अस्पताल पहुंचकर योगी ने की थी मुलाकात।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह लोहिया संस्थान जाकर उनसे मुलाकात की थी। सीएम के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी सीएम योगी के साथ मौजूद रहे थे।

राजनाथ सिंह के अलावा केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे थे उनसे मिलने।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनके स्वस्थ्य का ब्यौरा लिया।

यह भी पढ़े: RSS प्रमुख मोहन भगवत ने कहा – ‘सभी भारतीयों का DNA एक’, इस्लाम खतरे में होने के भय चक्र में न फंसें मुसलमान; ओवैसी बोले- ‘हिंदुत्व की देन है ये नफरत’

पीजीआई जारी करेगा हेल्थ अपडेट्स –

इधर डॉक्टरों के अनुसार, कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट सामान्य है। लेकिन वे किसी को पहचान नहीं रहे हैं। पीजीआई जल्द ही उनकी सेहत से जुड़ी अपडेट्स जारी करेगा।

5 विभागों के 7 डॉक्टरों का पैनल बना

एसजीपीजीआई प्रशासन के अनुसार पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। यहां नेफ्रोलॉजी, कार्डिऑलाजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है। इस पैनल में डॉ. बनानी पोद्दार, डॉ. अफजल अजीम, डॉ. नारायन प्रसाद, डॉ. सुनील प्रधान, डॉ. पालीवाल, डॉ. ईश भाटिया, डॉ. अमित केसरी द्वारा पूर्व सीएम की जांच और इलाज किया जा रहा है। खुद संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमन व हेपेटालाजिस्ट व प्रोफेसर गौरव अग्रवाल, एन्डोसर्जन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी उनके उपचार पर नजर रख रहे हैं

दो बार उत्तर प्रदेश के सीएम रहे कल्याण सिंह।

बता दे कल्याण सिंह बीजेपी के तेज-तर्रार नेताओ में शामिल रहे हैं। उन्हें साल 1991 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय अयोध्या बाबरी विध्वंस मामले को लेकर वह काफी सुर्खियों में रहे थे। साल 1097 में वह दोबारा यूपी के सीएम बने और 1999 तक वह सीएम पद पर रहे।

बाबरी मामले को लेकर CBI जांच के घेरे में रह चुके है कल्याण सिंह।

इतना ही नहीं कल्याण सिंह बाबरी विध्वंश मामले में सीबीआई (CBI) जांच के घेरे में भी रहे थे। हालांकि इस मामले में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button