ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

ट्रंप के बयान में सच्चाई है तो पीएम मोदी ने दिया देश को धोखा: राहुल गांधी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के कश्मीर पर मध्यस्थता संबधी बयान के बाद से ही जहां विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है वहीं सरकार का इस मामले पर कहना है कि ऐसा कभी भी नहीं हुआ और ये ट्रंप इस मामले पर गलत बोल रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप का दावा सही है तो पीएम मोदी ने भारत के हितों के साथ दगाबाजी की है.

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय और पीएम मोदी को ट्रम्प द्वारा किये गए दावों पर अपना पक्ष आगे रखना पड़ेगा.

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि पीएम मोदी ने उनसे कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने को कहा है! अगर ये सही है, तो पीएम मोदी ने भारत के हितों और 1972 के शिमला समझौते के साथ धोखा किया है. एक कमजोर विदेश मंत्रालय का खंडन ही काफी नहीं है. पीएम को राष्ट्र को बताना चाहिए कि ट्रंप और उनके बीच बैठक में क्या हुआ था.’

वहीं राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ट्रम्प द्वारा किये गए दावों में कोई सच्चाई नहीं है और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प से इस तरह की कोई मांग नहीं रखी है. विदेश मंत्री ने साफ किया कि भारत का लगातार यह पक्ष रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता ही होगी. पाकिस्तान के साथ किसी भी बातचीत की शर्त ये है कि सीमा पार से आतंकवाद बंद हो.

ALSO READ: तिलक और आज़ाद की जयंती पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि, देश…

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को हैरानी जतायी कि भारत सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति को झूठा कहेगी या फिर इस विवाद में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को लेकर भारत ने अपनी स्थिति बदल ली है.

गौरतलब है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प द्वारा इस संबंध में दावा किए जाने के कुछ ही देर में उसे सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि उसका रूख हमेशा से यही रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मुद्दे द्विपक्षीय तरीके से सुलझाए जाएंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button