जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान विपक्ष ने उठाई कुर्सियां
जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान विपक्ष ने उठाई कुर्सियां
बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब से 50 लोगों की हुई मौतों से राज्य की सियासत गर्मा गयी है। इस कांड में हुई मौतों को लेकर विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी शराब से हुई मौतों को लेकर जोरदार हंगामा जारी है। इस बीच आज बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भाषण के बीच विपक्ष ने कुर्सियां उठाई हैं। जिसके कारण 7 मिनट में सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई। बता दें कि साढ़े 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।
🔲 #WATCH बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के नेता हाथ में कुर्सी उठाते हुए देखे गए। #Bihar pic.twitter.com/90KmKM3jg7
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 16, 2022
इस दौरान सीएम नीतीश ने भी विधानसभा में विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि ‘शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता… इसलिए यह बातें सही नहीं है। जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे तब पार्टियां हमारे साथ नहीं थी फिर भी CPI-CPM के लोग हमारा साथ देते थे’
🔲#WATCH शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता… इसलिए यह बातें सही नहीं है। जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे तब पार्टियां हमारे साथ नहीं थी फिर भी CPI-CPM के लोग हमारा साथ देते थे: बिहार विधानसभा में विपक्ष को कहते हुए मुख्यमंत्री #NitishKumar pic.twitter.com/xe8NDyHJFM
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 16, 2022
इससे पहले बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री जहरीली शराब के मुद्दे को लेकर विधानसभा में विपक्ष द्वारा पूछे गए सवालों से नाराज हो गए थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधानसभा में अपना आपा खो बैठे क्योंकि विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया।






Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/id/register?ref=GJY4VW8W
Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers. https://www.binance.com/es-AR/register?ref=UT2YTZSU
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.