भारतराजनीति

जया बच्चन का पीएम मोदी पर तंज, कहा राष्ट्र सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार ही फैला रहे हैं अराजकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तंज कस्ते हुए, समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन ने दावा किया कि देश की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार व्यक्ति ही देश में अराजकता और अव्यवस्था पैदा कर रहा है.

मंगलवार को लखनऊ में एक रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा, “इस समय, जो राष्ट्र की रक्षा के लिए जिम्मेदार है, वह अराजकता और अव्यवस्था पैदा कर रहा है.”

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव कराने में बूथ एजेंटों की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक है.

जया बच्चन, जो लखनऊ की सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करने के लिए रैली को संबोधित कर रही थीं, ने यहां के लोगों से नए प्रत्याशी का ‘तहे दिल से स्वागत’ करने की अपील की.

अपील करते हुए उन्होंने कहा,“समाजवादी पार्टी की परंपरा नए उम्मीदवारों का तहे दिल से स्वागत करने की रही है. हम हमेशा उनका स्वागत करते हैं और उनकी जीत सुनिश्चित करते हैं. हम अपने उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कराते हैं कि आप सभी जहां से भी आते हैं, आप सपा का हिस्सा हैं और हम आपकी रक्षा करेंगे.”

अभिनेता से राजनेता बनी जया बच्चन ने मतदाताओं से यह अपील भी की कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे.

ALSO READ: तीन बार सांसद रहे एसपीवाई रेड्डी का लंबी बीमारी के बाद निधन

सिन्हा, जो 16 अप्रैल को सपा में शामिल हुई थीं, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ राजधानी लखनऊ से चुनावी मैदान में हैं.

उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके तहत सपा 37 सीटों पर, बसपा 38 पर और रालोद तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

लखनऊ में मतदान 6 मई को होगा और वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button