ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़: पीएम मोदी ने बस्तर में जनसभा को किया संबोधित, कहा- “आजादी के बाद से कांग्रेस समझती थी कि उसे देश को लूटने का लाइसेंस…”

छत्तीसगढ़: पीएम मोदी ने बस्तर में जनसभा को किया संबोधित, कहा- “आजादी के बाद से कांग्रेस समझती थी कि उसे देश को लूटने का लाइसेंस…”

 

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक बाद ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस समझती थी कि उसे देश को लूटने का लाइसेंस मिला हुआ है। 2014 में सरकार में आने के बाद मोदी ने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस ही कैंसिल कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ वासियों ने, बस्तर के मेरे भाई-बहनों ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है…आज उसी विश्वास से पूरा देश कह रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उसका हक दिया। सरकार के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।”

पीएम मोदी ने कहा, “…देश की गरीब जनता आज कह रही है “खर्च कम कराए, बचत बढ़ाए बार-बार, फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजादी के बाद से कांग्रेस समझती थी कि उसे देश को लूटने का लाइसेंस मिला हुआ है। 2014 में सरकार में आने के बाद मोदी ने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस ही कैंसिल कर दिया है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button