ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़: कांग्रेस पार्टी का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, ‘गरीब महिलाओं को मिलेंगे एक लाख रुपए…’, पढ़ें

छत्तीसगढ़: कांग्रेस पार्टी का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, ‘गरीब महिलाओं को मिलेंगे एक लाख रुपए…’, पढ़ें

 

छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी… हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा… उस महिला के बैंक अकाउंट में कांग्रेस पार्टी साल के 1 लाख रुपये डालेगी यदि केंद्र में सरकार बनी तो।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पहले केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। इसमें विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन और दूसरी तरफ भाजपा… हिंदुस्तान में ऐसे करोड़ों लोग हैं, उन्हें मालूम है कि ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है।

 

उन्होंने कहा कि हमारे संविधान को प्रधानमंत्री, भाजपा के नेता, RSS के लोग खत्म करना चाहते हैं, बदलना चाहते हैं। एक तरफ वे संविधान को खत्म करने में लगे हुए हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी इसे बचाने की कोशिश कर रही है। 2024 का चुनाव संविधान का चुनाव है… ये सिर्फ किताब नहीं है। इस देश में ये गरीबों को अधिकार देता है, उनकी रक्षा करता है… भाजपा चाहती है कि इसे फाड़कर फेंक दिया जाए और 20-25 लोग राज करें… ”

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि “ये(भाजपा) कहते हैं कि हम आरक्षण के खिलाफ नहीं है। आरक्षण एक सोच है। आरक्षण का मतलब हिंदुस्तान के पिछड़ों को, दलितों को, आदिवासियों को देश में भागीदारी मिलनी चाहिए। जब ये किसी सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करते हैं तो ये आरक्षण को खत्म करते हैं… सार्वजनिक क्षेत्र में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को जगह मिलती थी। जैसे ही सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण हो जाता है वहां ना किसी दलित को, ना पिछड़े वर्ग को ना आदिवासी को जगह मिलती है।

उन्होंने कहा कि मैं किसी भी भाजपा के नेता को चुनौती देता हू्ं कि वो कह दे कि हम सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण नहीं करेंगे, वो कह दे कि हम ठेकेदारी प्रथा को बंद कर देंगे, वो कह दे कि हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। ये लोग ऐसा कर ही नहीं सकते…”

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी अब एक नई योजना लाई है, ‘महालक्ष्मी योजना’। हिंदुस्तान के गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी…हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा… उस महिला के बैंक अकाउंट में कांग्रेस पार्टी साल के 1 लाख रुपये डालने जा रही है। 8,500 रुपये हर महीने की पहली तारीख को हम उनके बैंक अकाउंट में डालने जा रहे हैं… दुनिया में किसी सरकार ने ऐसा काम नहीं किया है। हिंदुस्तान की सरकार पहली सरकार होगी जो ये काम करने जा रही है।”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button