Hindi Newsportal

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना सीएम को किया तलब

0 365
केंद्रीय मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना सीएम को किया तलब

 

दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समन जारी किया है। दिल्ली पुलिस रेवंत से 1 मई को पूछताछ करेगी। सीएम रेवंत रेड्डी को दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो को लेकर यह समन जारी किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रविवार (28 अप्रैल) को इस मामले में FIR दर्ज की थी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री अमिता शाह का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वह SC-ST और OBC के आरक्षण को खत्म करने की बात करते दिख रहे हैं। हालांकि यह वीडियो फेकऔर एडिटेड साबित हुआ है। इसी वीडियो तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी शेयर कर दिया था। रेवंत ने अपने एक्स अकाउंट से अमित शाह के इस फेक वीडियो को शेयर किया था। जिसके लिए उन्हें दिल्ली पुलिस ने समन जारी किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिकदिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए नोटिस में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को अपना फोन भी लाने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस के रेड्डी के फोन की भी जांच की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री के इसी एडिटेड वीडियो को वायरल करने को लेकर भाजपा और गृह मंत्रालय ने शिकायत की थी। गृह मंत्रालय ने इस वीडियो को लेकर भाजपा ने देशभर में FIR दर्ज कराने का फैसला किया है। बता दें कि फर्जी वीडियो के सिलसिले में अब असम से रीतम सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।