चीन ने अमेरिकी कच्चे तेल पर लगाया 15% टैरिफ, व्यापार युद्ध फिर भड़का

बीजिंग: चीन ने अमेरिका के कच्चे तेल (Crude Oil) पर 15 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है। चीन ने यह कदम अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में उठाया है।
क्या है मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने अमेरिकी कोयला, लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) और कच्चे तेल पर भारी टैरिफ लगाने का फैसला किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने पहले चीन पर कई प्रतिबंध लगाए थे।
गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया था कि चीन पर 10 फीसदी इंपोर्ट टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप के फैसले पर चीन ने आपत्ति जाहिर की थी। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि थी अमेरिका का यह एकतरफा फैसला विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन है।
अमेरिका को झटका
अमेरिका के लिए यह टैरिफ एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि चीन उसकी ऊर्जा वस्तुओं का बड़ा आयातक है। कच्चे तेल पर 15% टैरिफ लगने से अमेरिकी तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो सकता है, वहीं चीन अब अन्य देशों से तेल आयात बढ़ाने की योजना बना सकता है।
व्यापारिक तनाव फिर से बढ़ा
इस कदम से अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक संबंधों में फिर से तनाव देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दोनों देश अपने-अपने टैरिफ बढ़ाते रहे, तो वैश्विक व्यापार पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।





