ताज़ा खबरें

चांद पर अपना काम करने के बाद सो गया भारत का ‘प्रज्ञान रोबर’, जानिए फिर कब से शुरू करेगा काम

चांद पर अपना काम करने के बाद सो गया भारत का ‘प्रज्ञान रोबर’, जानिए फिर कब से शुरू करेगा काम

ISRO ने बीते शनिवार सूर्य के लिए अपने ‘आदित्य एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद चांद से जुड़ी खबर दी है। ISRO ने बताया कि चंद्रयान-3 के रोवर ने अपना पहला मिशन पूरा कर लिया है। अब इसे सुरक्षित रूप से पार्क करते हुए स्लीप मोड में भेज दिया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि अब चांद पर रात हो चुकी है, इसलिए रोवर ने अपना काम बंद कर दिया है और स्लीप मोड में चला गया है। जैसे ही फिर से चांद के दक्षिणी धुव्र पर सूरज उगेगा, उम्मीद है कि रोवर स्लीप मोड से बाहर आकर फिर से अपना काम शुरू कर देगा।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि लैंडर की बैटरी फिलहाल पूरी तरह चार्ज है। इसरो ने कहा, ‘सौर पैनल 22 सितंबर, 2023 को अपेक्षित अगले सूर्योदय पर प्रकाश प्राप्त करने के लिए उन्मुख है। रिसीवर चालू रखा गया है.’

इसरो ने उम्मीद जताई कि चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान इस असाइनमेंट के दूसरे चरण के लिए फिर से काम शुरू करेगा. हालांकि इसके साथ ही कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है यह हमेशा भारत के लूनर एम्बेसडर के रूप में वहीं रहेगा।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button